भाजपा-जदयू में सब ठीक नहीं चल रहा |
May 05 2024 |
बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन के बीच तनाव साफ दिखने लगा है। सूत्रों की मानें तो जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह अपने कुछ मुंहलगे पत्रकारों संग बैठकी कर रहे थे, तो उनमें से एक पत्रकार ने उनसे पूछ लिया कि ’4 जून के बाद बिहार की तस्वीर कितनी बदलेगी।’ कहते हैं लल्लन सिंह ने बातों ही बातों में यह तुर्रा भी उछाल दिया कि ’भाजपा एक बड़ा मगरमच्छ है जो छोटी पार्टियों को लील जाता है।’ इसी बैठकी में मौजूद भाजपा परस्त एक पत्रकार ने चुपचाप लल्लन सिंह की इन बातों को अपने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया और यह रिकॉर्डिंग किसी प्रकार भाजपा चाणक्य तक पहुंचायी गई। उसके बाद भाजपा चाणक्य ने सीधे लल्लन सिंह को फोन लगाया और उनसे कहा कि ’भाजपा अपने गठबंधन साथियों को आगे भी बढ़ाती है और उनकी रक्षा भी करती है। सो, प्लीज़ ऐसा कुछ नहीं बोले जिससे दोनों पार्टियों के आपसी सौहार्द्र पर फर्क पड़े।’ |
Feedback |